वेटिकन सिटी में कितने राज्य हैं?

(A) 2 राज्य
(B) 3 राज्य
(C) 5 राज्य
(D) एक भी नहीं

vatican city

Answer : एक भी नहीं

Explanation : वेटिकन सिटी में एक भी राज्य नहीं हैं। क्योंकि इसका कुल क्षेत्रफल ही 44 हेक्टेयर है और जनसंख्या केवल 1000 है। जिसमें महिलाओं की संख्या भी मात्र 32 हैं। इसके बावजूद इस देश को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है और दुनिया का सबसे छोटा देश माना जाता है। इसकी राजभाषा लातिनी और मुद्रा यूरो है। वेटिकन की शासन व्यवस्था राजशाही है। पोप यहां का राजा होता है जिसके पास न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका सबकी शक्ति है। पोप पांच साल के लिए वेटिकन का राष्ट्रपति को नियुक्त करता है। यहां का राष्ट्रपति आमतौर पर कैथोलिक चर्च का कार्डिनल होता है। यहां ईसाई धर्म का प्रसिद्ध रोमन कैथोलिक चर्च होने और धर्म गुरु पोप की वजह की वजह से यह देश पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। यहां के गिरजाघर, मकबरे, संग्रहालय सभी आकर्षक का केंद्र है।
Tags : वेटिकन सिटी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vatican City Me Kitne Rajya Hai