वे रहीम नर धन्य हैं में कौन सा अलंकार है?

(A) अतिशयोक्ति अलंकार
(B) प्रतिवस्तूपमा अलंकार
(C) दृष्टान्त अलंकार
(D) उदाहरण अलंकार

Answer : उदाहरण अलंकार

Explanation : वे रहीम नर धन्य हैं, पर उपकारी अंग। बाँटनवारे को लगै, ज्यौं मेंहदी को रंग॥ पंक्ति में उदाहरण अलंकार होता है। दृष्टान्त में दोनों वाक्यों में बिम्ब-प्रतिबिम्ब भाव रहता है तथा कोई वाचक शब्द नहीं होता जबकि 'उदाहरण' में दोनों वाक्यों का साधारण धर्म तो भिन्न रहता है लेकिन वाचक शबद के द्वारा उनमें समानता प्रदर्शित की जाती है। उदाहरण अलंकार की परिभाषा – यह अलंकार 'दृष्टांत' से इस अर्थ में भिन्न है कि इसमें वाचक शब्द (ज्यों, जैसे आदि) का प्रयोग होता है। इसके अलावा 'दृष्टांत' में कवि का ध्यान उपमान वाक्य पर विशेष रहता है, जबकि 'उदाहरण' में उपमेय वाक्य पर रहता है। सामान्य हिंदी प्रश्न पत्र में अलंकार संबंधी प्रश्न SSC, BEd, IAS, सब इंस्पेक्टर, पीसीएस, बैंक भर्ती परीक्षा, समूह 'ग' आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के अलावा विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी साबित होगें।
Tags : अलंकार अलंकारिक शब्द उदाहरण अलंकार
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ve Rahim Nar Dhanya Hai Main Alankar