विदेश में पहली गणतंत्रात्मक सरकार की स्थापना किसने की थी?

(A) महेद्र प्रताप
(B) सुभाष चंद्र बोस
(C) रास बिहारी बोस
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 2008

Answer : महेद्र प्रताप

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध क्रांतिकारी राजा महेंद्र प्रताप का वास्तविक नाम खड्ग सिंह था। हाथरस के राजा हरिनारायण ने उन्हें गोद लेने के पश्चात् उनका नाम राजा महेद्र प्रताप रख दिया। प्रथम विश्वयुद्ध प्रारंभ होने पर उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए विदेशों का सहयोग प्राप्त करने का प्रयत्न किया। उन्होंने काबुल में भारत की अस्थाई सरकार का गठन भी किया, परंतु युद्ध में जर्मनी की पराजय होने के परिणामस्वरूप सरकार भंग कर दी गई।
Tags : आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी स्वतंत्रता आंदोलन
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Videsh Mein Paheli Gantantra Atmak Sarkar Ki Sthapna Kisne Ki Thi