विधानसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र किसे देता है?

(A) मुख्यमंत्री को
(B) राज्यपाल को
(C) उपाध्यक्ष को
(D) भारत के राष्ट्रपति को

Answer : उपाध्यक्ष को

Explanation : किसी राज्य का विधानसभा अध्यक्ष अपना त्यागपत्र उपाध्यक्ष को देता है। संविधान के अनुच्छेद-179 के अंतर्गत विधान सभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही एक-दूसरे को संबोधित पत्र द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं। प्रत्येक राज्य की विधानसभा के दो मुख्य पदाधिकारी होते हैं-(1) अध्यक्ष (Speaker), और (2) उपाध्यक्ष (Deputy Speaker)। इन दोनों का चुनाव विधानसभा के सदस्य अपने सदस्यों में से करते हैं तथा इनका कार्यकाल विधानसभा के कार्यकाल तक होता है। इसके बीच अध्यक्ष अपना त्यागपत्र उपाध्यक्ष को तथा उपाध्यक्ष अपना त्यागपत्र अध्यक्ष को दे सकता है। इन दोनों को विधानसभा सदस्यों के बहुमत द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के आधार पर हटाया जा सकता है किंतु इस प्रकार के प्रस्ताव की सूचना 14 दिन पूर्व अध्यक्ष या उपाध्यक्ष (जिसके विरुद्ध प्रस्ताव हो) को देना आवश्यक है। विधानसभा भंग हो जाने पर भी अE यक्ष अपने पद पर उस समय तक बना रहता है जब तक कि नई विधानसभा की प्रथम बैठक न हो। इन दोनों ही पदाधिकारियों को वेतन तथा अन्य सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी राज्यसभा प्रश्नोत्तरी
Useful for : RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vidhan Sabha Adhyaksh Apna Tyagpatra Kise Deta Hai