वियतनाम के नए राष्ट्रपति कौन है?

(A) त्रान दाइ क्वांग
(B) न्युगेन फू त्राँग
(C) वो वान थुओंग
(D) फेलिप केल्डेरोन

Answer : वो वान थुओंग (Vo Van Thuong)

वियतनाम के नए राष्ट्रपति वो वान थुओंग (Vo Van Thuong) है। फरवरी 2023 में एक व्यापक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के बीच तत्कालीन राष्ट्रपति गुयेन जुआन फुक के अचानक इस्तीफा देने के बाद थुओंग को चुना गया। 13 दिसम्बर 1970 को जन्में वो वान थुओंग पार्टी के पोलितब्यूरो के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं। जो देश की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था है। दर्शनशास्त्र में एम.ए. थुओंग ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1993 में छात्र और युवा मामलों पर काम करते हुए की। वह जुलाई 2007 में 12वीं नेशनल असेंबली चुने गए थे। वह 15 अप्रैल 2014 को, हो ची मिन्ह सिटी पार्टी कमेटी, 9वें कार्यकाल (2010-2015) के उप स्थायी सचिव के रूप में भी कार्य कर चुके है। इसके अलावा 22 मई 2016 को, उन्हें 14वीं नेशनल असेंबली (2016-2021) के सदस्य के रूप में चुना गया था। बता दे कि वियतनाम एक दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है इसकी राजधानी हनोई है।
Tags : कौन क्या है राष्ट्रपति वियतनाम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vietnam Ke Rashtrapati Kaun Hai