विजय हजारे ट्रॉफी 2021 किसने जीता?
(A) उत्तर प्रदेश टीम
(B) दिल्ली टीम
(C) मुंबई टीम
(D) गुजरात टीम
Explanation : विजय हजारे ट्रॉफी 2021 मुंबई टीम ने जीता। यह मुंबई का चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी पर कब्जा था। कप्तान पृथ्वी शॉ की 39 गेंदों में खेली गई 73 रन की पारी ने विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की हार की इबारत लिख डाली। मुंबई ने 51 गेंद रहते उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हराकर चौथी बार खिताब पर कब्जा किया। तीसरी बार फाइनल खेल रहे यूपी का दूसरी बार खिताब जीतने का इंतजार और बढ़ गया। यूपी को 2004-05 में तमिलनाडु के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।
मुंबई ने 313 रन के लक्ष्य को 51 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 315 रन बनाकर हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच आदित्य तारे ने नाबाद 118 रन की पारी खेली। उन्होंने लिस्ट ए में अपना पहला शतक जड़ा। इसके लिए उन्होंने 107 गेंदों का सामना कर 18 चौके जड़े। तारे ने शम्स (36) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 और शिवम दुबे (42) के साथ चौथे विकेट के लिए 88 रन जोड़े।
....और आगे पढ़ें
Tags : क्रिकेट, खेल करेंट अफेयर्स, खेल जगत प्रश्नोत्तरी, खेल प्रश्नोत्तरी
Related Questions
-
विश्व का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट कौन सा है?
Explanation : विश्व का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट 'विंबलडन' है। इसकी शुरुआत वर्ष 1877 में ‘ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोक्वेट क्लब’ में हुई थी। विंबलडन में हर साल महिला-पुरुष सिंगल्स का फाइनल मुकाबला शनिवार व रविवार को खेला जाता है। खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य ड्रेस कोड इसकी परंपराओं का एक हिस्सा है। यह विश्व में सबसे ज्यादा दर्शकों वाले स्पोर्ट्स में से टेनिस अपनी एक अलग ही प्रतिष्ठा रखता है। इसके दीवाने पूरी दुनिया में मौजूद हैं।
...Read More
-
ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला एकल ट्रॉफी का नाम क्या है?
Explanation : ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला एकल ट्रॉफी का नाम डाफने अखुरस्ट मेमोरियल कप (Daphne Akhurst Memorial Cup) है। इसका संचालन टेनिस ऑस्ट्रेलिया के द्वारा किया जाता है। पहले इसे लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एलटीएए) भी कहते थे। ऑस्ट्रेलियन ओपन का पहली बार आयोजन 1905 में वेयरहाउसमैन क्रिकेट ग्राउंड मेलबोर्न में हुआ था। 1905 से लेकर 1927 तक इसे ऑस्ट्रेलिएशिया चैम्पियनशिप के नाम से जाना जाता था। इसके बाद 1927 से लेकर 1968 तक इसका नाम ऑस्ट्रेलिया चैम्पियनशिप हुआ। बाद में 1969 से इसका नाम
...Read More
-
आस्ट्रेलियाई ओपन 2021 का महिला एकल खिताब किसने जीता?
Explanation : ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 का महिला एकल खिताब जापान की नाओमी ओसाका ने जीता। यह उनके करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है। ओसाका ने ग्रैंडस्लैम में आठवीं बार खेलते हुए चौथा खिताब जीता, उन्होंने फाइनल में लगातार छह गेम हासिल कर 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की। अपनी मजबूत सर्विस से ओसाका ने छह ऐस जमाकर मेजर फाइनल्स का स्कोर 4-0 किया और मोनिका सेलेस के 30 साल पहले इस तरह से अपना करियर शुरू करने के बाद वह ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। ओसाका ने साल 2020 में अमेरिकी ओपन खिताब जीता था। उन्
...Read More
-
2024 में ओलंपिक खेल कहां आयोजित होंगे?
Explanation : 2024 में ओलंपिक खेल पेरिस में आयोजित होंगे। इसमें पहली बार ब्रेकडांस को ओलिंपिक खेल के रूप में शामिल किया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने युवा दर्शकों को लुभाने के लिए यह फैसला किया है। इसके अलावा स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग को भी इन खेलों में शामिल किया गया। टोक्यो ओलिंपिक से ही होना थे शामिल इन तीन खेलों को टोक्यो ओलंपिक में शामिल किया जाना था, जो कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिए गए।
...Read More
नवीनतम
करेंट अफेयर्स व
जीके 2021 के लिए
GKPU फ़ेसबुक पेज को Like करें
Web Title : Vijay Hazare Trophy 2021 Kisne Jeeta