विजय कुमार सिन्हा की जाति क्या है?

(A) कोइरी-कुर्मी
(B) भूमिहार
(C) कायस्थ
(D) राजपूत

Answer : भूमिहार जाति

Explanation : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा की जाति भूमिहार है। उन्होंने 15 नवंबर को महागठबंधन के उम्मीदवार अवध बिहारी चौधरी को हराकर अध्यक्ष बने। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद संभालने वाले विजय सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) बीजेपी के पहले विधायक हैं। उनका जन्म 5 जून 1967 को हुआ था। उन्होंने बेगूसराय के सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था। उन्होंने 1989 में ये डिप्लोमा हासिल किया था। विधायक के साथ-साथ विजय सिन्हा को सरकार का भी अनुभव है। पिछली नीतीश कुमार सरकार में वो श्रम संसाधन मंत्री रहे हैं। राज्य में प्रवक्ता के अलावा संगठन में भी विजय सिन्हा कई स्तर पर काम कर चुके हैं।
Tags : विधानसभा अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vijay Kumar Sinha Ki Jati Kya Hai