विजयनगर साम्राज्य का सबसे बड़ा प्रशासनिक विभाजन क्या था?

(A) राज्य
(B) मंडलम्
(C) कोटटम
(D) नाडु

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 2001]

Answer : मंडलम्

विजयनगर जैसे विशाल साम्राज्य पर प्रशासन के लिए उसे अनेक प्रांतों मे विभाजित किया गया था। ये प्रांत राज्य या मंडल कहे जाते थे। विजय नगर साम्राज्य में इन प्रांतों की संख्या लगातार परिवर्तित होती रही और चौदहवीं से सोलहवीं शताब्दी तक प्रांतों का क्रमश: विस्तार होता रहा। कृष्णदेव राय के शासन काल में प्रांतों की संख्या सबसे अधिक थी। प्रांतों को मंडलों में विभाजित किया गया था। कुछ इतिहासकारों का विचार है कि 'मंडल' राज्य या प्रांत से बड़ी इकाई थी जो कोट्टम या वलनाडु कहलाते थे। कोट्टम को नाडुओं मे विभाजित किया गया था। इन्हें आज परगना या तालुका कहा जाता है। इन नाडुओं को मेलग्रामों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक मेला ग्राम में पचास गांव होते थे और प्रशासन की सबसे छोटी इकाई उर या ग्राम थे। इस काल में कुछ ग्रामों के समूह से स्थल या सीमा भी कहा गया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vijayanagara Samrajya Ka Sabse Bada Prashasnik Vibhajan Kya Tha