विजयनगर साम्राज्य में आयंगर संबंधित थे?

(A) ग्राम प्रशासन से
(B) न्याय प्रशासन से
(C) सैनिक प्रशासन से
(D) राजस्व प्रशासन से

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS Ist History 1994]

Answer : ग्राम प्रशासन से

विजयनगर साम्राज्य में आयंगार व्यवस्था का प्रचलन था। इस व्यवस्था के अंतर्गत कुछेक गांवों को एक स्वतंत्र इकाई के रूप में संगठित किया गया और इस ग्रामीण प्रशासकीय इकाई पर शासन करने के लिये बारह व्यक्तियों को नियुक्त किया गया। इन बारह अधिकारियों को सम्मिलित रूप से आयंगार पुकारा जाता था। इन अधिकारियों की नियुक्ति सरकार के द्वारा की गई और उनके पद अधिकांशत: पैतृक हो गये, यहां तक कि वे अपने पद का बेच या गिरवी भी रख सकते थे। उनको वेतन नहीं मिलता था परंतु उनकी सेवाओं के बदले में उन्हें राज्य के करों से मुकत रखा गया था। उनका मुख्य उत्तरदायित्व अपने शासन क्षेत्र में शांति और व्यवस्था स्थापित रखना था।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vijayanagara Samrajya Ma Ayyangar Sambandhit The