विजयनगर साम्राज्य में सती प्रथा का उल्लेख कौन करता है?

(A) अब्दुर्रज्जाक
(B) एडोडों बारबोसा
(C) मार्कोपोलो
(D) निकाली कोन्टी

Question Asked : [UPPCS (Pre) GS 1999]

Answer : एडोडों बारबोसा

एडोर्डो बारबोसा ने 1516 में कृष्णदेव राय के शासन काल में विजयनगर साम्राज्य की यात्रा की। इस यात्री ने सती प्रथा के संदर्भ में बताया ​कि यह लिगायतो-चेटियों और ब्राह्मणों में प्रचलित नही था। राज्य व्यावहारिक दृष्टि से इस प्रथा को प्रोत्साहन नहीं देता था। अब्दुर्रज्जाक एक ईरानी राजदूत था और विजय नगर में देवराय द्वितीय के शासनकाल में 1442-43 में आया था। उसने विजय नगर की राजनीतिक शासन संबंधी आर्थिक तथा सांस्कृतिक दशा का अच्छा वर्णन किया हैं निकोली कोंटी इटली का पर्यंटक था। यह भी देवराय द्वितीय के शासन काल में 1420 में भारत आया था। उसने भारत के रीति-रिवाजों तथा जनता की दशा का वर्णन किया है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी प्राचीन काल भारत मध्यकालीन भारत
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vijayanagara Samrajya Mein Sati Pratha Ka Ullekh Kaun Karta Hai