विनोबा भावे ने 1940-1941 में कितने महीने जेल में गुजारे?

(A) 3 महीने
(B) 6 महीने
(C) 12 महीने
(D) 21 महीने

vinoba bhave

Answer : 21 महीने

विनोबा भावे ने 1940-1941 में कुल 21 महीने जेल में गुजारे। इस दौरान उन्हें तीन बार जेल जाना पड़ा था। जिसमें पहली बार तीन महीने, दूसरी बार छह महीने और तीसरी बार एक वर्ष जेल में गुजारे थे। आचार्य विनोबा भावे स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रसिद्ध गाँधीवादी नेता थे। आचार्य का जन्म 11 सितंबर, 1895 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुआ। इनका पूरा नाम विनायक राव भावे था। विनोबा जी प्राचीन भारत की ऋषि परम्परा में आते हैं। वे आत्म कल्याण के लिए नहीं, बल्कि विश्व कल्याण के लिए साधनारत थे। इन्होंने अंग्रेजी शिक्षा को अनुपयुक्त समझकर बी.ए. की पढ़ाई छोड़ दी और स्वाध्याय तथा मनन में लीन हो गए। इन्होंने विभिन्न विषयों और भाषाओं का भी अध्ययन किया। विनोबा ने अनेक पुस्तकों की रचना की, जिनमें गीता प्रबंधन, आत्मज्ञान और विज्ञान एवं गंगा इत्यादि प्रमुख हैं। विनोबा भावे का निधन 15 नवंबर, 1982 को हुआ।
Tags : आचार्य विनोबा भावे आधुनिक इतिहास आधुनिक भारत इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vinoba Bhave Ne 1940 1941 Mein Kitne Mahine Jail Mein Gujare