विष्णु भगवान को क्या चढ़ाना चाहिए?

Answer : तिल, कुश और कपास

विष्णु भगवान को तिल चढ़ाना चाहिए। परमेश्वर श्री विष्णु के पसीने से तिल, कुश, कपास की उत्पत्ति हुई है, इसलिए इन्हें बड़ा ही पवित्र माना गया है। माघ मास में तिलदान करने से बुरे सपने का नाश और रोगों से मुक्ति मिल जाती है। भगवान विष्णु ऐसे देव हैं, जिनको बहुत दयालु बताया गया है और वे सभी प्राणियों पर अपनी कृपा दृष्टि रखते हैं। इनका पूजन करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होकर सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। सच्चे मन से उपासना करने पर वे अपने भक्तों को आठ प्रकार की सिद्धियां और नौ प्रकार की निधियां प्रदान कर सकते हैं। योग्य संतान सुख समृद्धि, वैभव, धन और यश की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु का पूजन किया जाना चाहिए। इनकी पूजा करने से विष्णु प्रिया महालक्ष्मी की सदैव आपके ऊपर कृपा बनी रहेगी। जिन कुंवारी कन्याओं के विवाह में देर हो रही हो, उन्हें भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए।
Related Questions
Web Title : Vishnu Bhagwan Ko Kya Chadhana Chahiye