विष्णु दिगंबर पलुस्कर का जन्म कब हुआ था?

(A) 28 जनवरी, 1930
(B) 4 फरवरी, 1922
(C) 18 अगस्त, 1872 में
(D) 4 फरवरी, 1872 में

Answer : 18 अगस्त, 1872 में

Explanation : विष्णु दिगंबर पलुस्कर का जन्म (Date of birth) 18 अगस्त, 1872 में हुआ था। ग्वालियर घराने के संत और महान संगीतकार पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर (Vishnu Digambar Paluskar) के पिता का नाम दिगंबर गोपाल पलुस्कर तथा माता का नाम गंगाबाई या गंगादेवी था। इनके पिता एक अच्छे कीर्तनकार थे। उन्होंने ही विष्णु दिगंबर को स्कूली शिक्षा दिलाना शुरू किया। लेकिन दुर्भाग्यवश दीपावली की आतिशबाजी से इनकी आँखे खराब हो गईं और डॉक्टर की सलाह से स्कूली शिक्षा बंद करनी पड़ी। तत्पश्चात् इन्होंने गुरु बालकृष्ण बुआ इंचलकरजी से संगीत शिक्षा प्रारंभ की। 1901 में इन्होंने पंजाब में गन्धर्व विद्यालय खोला। तत्पश्चात् बंबई में भी इन्होंने संगीत विद्यालय खोला। इन्होंने नासिक में राम नाम आधार आश्रम खोला।

विष्णु दिगंबर पलुस्कर ने छोटी-बडी सब मिलाकर 50 पस्तकें लिखीं तथा लाहौर व मुंबई आदि स्थानों पर संगीत विद्यालय खुलवाए और संगीत शिक्षा को जनसामान्य तक पहुँचाया। इनका सबसे महत्त्वपूर्ण कार्य है संगीत के प्रचलित स्वरूप के अनुसार उसकी शास्त्रीय जानकारी एकत्रित करना। इन्होंने संगीत के कलापक्ष और शास्त्रीय पक्ष में तालमेल स्थापित किया। राग-रागिनी पद्धति के स्थान पर ठाठ राग पद्धति का प्रचार किया। सभी रागों का दस ठाठों में वर्गीकरण किया तथा रागों के प्रचलित स्वरूप के अनुसार उनका परिचय प्रस्तुत किया। इस प्रकार जीवनभर संगीत-कार्य करते हुए वर्ष 1931 में इनका निधन हो गया।
Tags : स्वरलिपि
Related Questions
Web Title : Vishnu Digambar Paluskar Ka Janm Kab Hua Tha