विश्व का सबसे अधिक केसर उत्पादन करने वाला देश कौन है?
(A) स्पेन
(B) ग्रीस
(C) न्यूजीलैण्ड
(D) ईरान
Question Asked : 65th BPSC Prelims Exam 2019
Explanation : उपरोक्त में से ईरान विश्व का सबसे अधिक केसर उत्पादन करने वाला देश है। इसके बाद स्पेन का स्थान आता है। कुल केसर उत्पादन का लगभग 80% इन दोनों देशों में उगाया जा रहा है। विश्व में केसर का उत्पादन करने वाले अन्य प्रमुख देश – फ्रांस, भारत, इटली, ग्रीस, जर्मनी, जापान, रूस, ऑस्ट्रिया, चीन तथा स्विट्जरलैंड हैं। केसर का वानस्पतिक नाम क्रोकस सैटाइवस है। अंग्रेजी में इसे सैफरन भी कहा जाता है। यह इरिडेसी कुल की क्षुद्र वनस्पति है, जिसका मूल स्थान दक्षिणी यूरोप है। भारत में केसर की कृषि जम्मू के किश्तवाड़ तथा पंपोर के सीमित क्षेत्रों में अधिक की जाती है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : ईरान, भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams