विश्व वन्यजीव कोष का प्रतीक चिन्ह क्या है?

(A) ध्रुवीय भालू
(B) विशाल पांडा
(C) चीता
(D) सफेद भालू

Answer : विशाल पांडा

Explanation : विश्व वन्यजीव कोष का प्रतीक चिन्ह विशाल पांडा (giant panda) है। जो एक विलुप्तप्राय एवं दुर्लभ जानवर है। वैसे हाल के वर्षों में इसके संरक्षण पहलों के कारण इसकी संख्या में वृद्धि हुई है। अब चीन के जंगलों में करीब 1,800 विशाल पांडा रह रहे हैं। विशाल पांडा को पांडा भालू भी कहा जाता है, जो मध्य चीन का मूल निवासी है। इसके आहार का 99% हिस्सा बांस के अंकुर और उसके पत्ते होते है। ये कभी कभार घास, जंगली कंद और मांस भी खाते हैं। वे विशेष रूप से तैयार भोजन के साथ (कैद में) शहद, अंडे, मछली, रतालू, संतरा, केला या झाड़ी के पत्ते भी खाते हैं। बता दे कि प्रकृति संरक्षण हेतु विश्वव्यापी कोष (WWF) एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishv Vanya Jeev Kosh Ka Pratik Chinh Kya Hai