विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना कब हुई थी?

(A) 30 दिसंबर, 1964
(B) 11 सितंबर, 1961
(C) 11 नवंबर, 1966
(D) 13 मई, 1955

Answer : 11 सितंबर, 1961

Explanation : विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना 11 सितंबर, 1961 को हुई थी। वर्ष 1986 में 'विश्व वन्यजीव कोष' का नाम बदलकर 'प्रकृति हेतु विश्वव्यापी कोष' (World wide fund for nature-W.W.F.) कर दिया गया। इस कोष का प्रमुख उद्देश्य है-संरक्षण कार्यक्रमों का विस्तार करना, संरक्षण संबंधी आवश्यकताओं तथा परियोजनाओं के विश्वव्यापी सर्वेक्षण को प्रोत्साहन देना, जिन जीवों के विलुप्त होने की आशंका है, उन्हें संरक्षण प्रदान करना तथा संरक्षण संबंधी शिक्षा एवं प्रशिक्षण का प्रसार करना व इसके लिए विश्व के विभिन्न भागों में वन्य जीव प्रबंधन हेतु शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करना। वर्तमान में यह संगठन प्राकृतिक संरक्षण के क्षेत्र में सर्वाधिक अनुभवी संगठन है। प्रकृति संरक्षण हेतु विश्वव्यापी कोष (W.W.F.) का मुख्यालय ग्लांड (स्विट्जरलैंड) में है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishv Vanyajiv Kosh Ki Sthapna Kab Hui Thi