विश्व का सबसे महंगा शहर कौन सा है 2022
(A) दमिश्क
(B) तेल अवीव
(C) पेरिस
(D) हांगकांग
Explanation : विश्व का सबसे महंगा शहर तेल अवीव है, जबकि सीरिया की राजधानी दमिश्क सबसे सस्ता शहर है। इजरायल की राजधानी तेल अवीव दुनिया में सप्लाई चेन में आ रही दिक्कत के कारण सामान की बढ़ती कीमतों और महंगाई के कारण इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हुआ है। तेल अवीव के महंगा शहर होने के पीछे इजरायल की मुद्रा शेकेल के कीमतों में वृद्धि भी प्रमुख कारण है। इस कारण तेल अवीव में खाने-पीने की चीजों की कीमतों में काफी इजाफा देखने को मिला है। शराब और यातायात के मामले में भी तेल अवीव काफी महंगा है। इस शहर में प्रापर्टी की कीमतें भी काफी तेजी से बढ़ रही हैं। साल 2020 में हुए सर्वे में तेल अवीव पांचवें नंबर पर काबिज था। वर्ल्ड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स को इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने जारी किया है। इस साल का डेटा अगस्त और सितंबर में जुटाया गया था।
इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के सर्वे में महंगे शहरों की लिस्ट में पेरिस, सिंगापुर दूसरे और ज्यूरिख-हॉन्ग कॉन्ग तीसरे नंबर पर हैं। इस सर्वे में दुनिया के 173 शहरों को शामिल किया गया था। ये वो शहर हैं, जहां रहना महंगा माना जाता है। इसे वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स के आधार पर तय किया जाता है। देखा जाता है कि अमेरिकी डॉलर की तुलना में वहां की लोकल करंसी की वैल्यू क्या है।
....अगला सवाल पढ़े