विश्व की सबसे ऊंची इमारत कहां है?

(A) एम्पायर एस्टेट बिल्डिंग (न्यूयॉर्क)
(B) बुर्ज खलीफा (दुबई)
(C) ताइपोई 101 (ताइपेई)
(D) पेट्रानॉए टॉवर (कुआलालम्पुर)

Answer : बुर्ज खलीफा (दुबई)

Explanation : विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा है। यह इमारत संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में स्थित है। इसकी ऊंचाई 829 मी है। लेकिन जल्दी ही बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत नहीं रहने वाला। इसकी जगह लेगा सऊदी अरब का जेद्दा टॉवर। इस टॉवर का निर्माण कार्य 1 अप्रैल 2013 को शुरू हुआ था। जेद्दा टॉवर को किंगडम टॉवर और माइल-हाई टॉवर के नाम से भी जाना जाता है। जेद्दा टॉवर का डिजाइन मशहूर वास्तुकार एड्रियन स्मिथ और गॉर्डन गिल ने तैयार किया है।  इस लिहाज से भी यह इमारत खास है। बता दें कि बुर्जा खलीफा का डिजाइन भी स्मिथ ने ही तैयार किया था। दुनिया की शीर्ष 11 इमारतों में से चार का डिजाइन इन्होंने ही तैयार किया है। इसमें चीन का जिफांग टॉवर, शिकागो का ट्रम्प इंटरनेशनल होटल टॉवर भी शामिल है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishva Ki Sabse Unchi Imarat Kahan Hai