विश्व मानक दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 14 सितंबर
(C) 14 अक्टूबर
(B) 05 सितंबर
(D) 24 अक्टूबर

Answer : 14 अक्टूबर

Explanation : विश्व मानक दिवस 14 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए मानकीकरण के महत्व के रूप में नियामकों, उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व मानक दिवस मनाने के लिए तिथि का चुनाव वर्ष 1946 में किया गया। लंदन में विभिन्न देशों के 25 प्रतिनिधियों ने मिलकर मानकीकरण में सहायता के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन बनाने पर सहमति जाहिर किया। वर्ष 1970 में पहली बार विश्व मानक दिवस मनाया गया।
आपको बता दे कि‘आईईसी (अंतर्राष्ट्रीय विद्युततकनीकी आयोग), आईएसओ (अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन) और आईटीयू (अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ) के स्वैच्छिक सहमति आधारित अंतर्राष्ट्रीय मानकों को मजबूत और विकसित बनाने के लिए वर्ष 2001 में वर्ल्ड स्टैंडर्ड कॉरपोरेशन की स्थापना की गई। वही माना जाता है कि मानकों के तकनीकी फायदे हैं और इससे उत्पादों तथा सेवाओं को बेहतर बनाने तथा इनसे जुड़े उद्योगों को अधिक कुशल बनाने में मदद मिलती है। क्योंकि हर व्यक्ति के जीवन में जागने से सोने तक तमाम तरह के उत्पाद और सेवाओं से पाला पड़ता है। यदि इनमें मानकों का उचित पालन न हो तो व्यक्ति का जीवन सुखमय की बजाए दुखमय हो जाता है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Related Questions
Web Title : Vishva Manak Divas Kab Manaya Jata Hai