विश्व शेर दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 12 मार्च
(B) 10 अगस्त
(C) 25 अप्रैल
(D) 18 जनवरी

Answer : 10 अगस्त

Explanation : विश्व शेर दिवस 10 अगस्त को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य शेरों के शिकार को रोकने और उसके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। विश्व शेर दिवस (World Lion Day) को मनाने की शुरुआत साल 2013 में की गई, ताकि शेरों की दुर्दशा और इन मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके और जो लोग जंगली शेरों के पास रहते हैं, उन्हें शिक्षित किया जा सके। इस दिन लोगों को शेरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनकी घटती आबादी और संरक्षण के लिए कार्यक्रम किए जाते हैं। एशिया में सबसे ज्यादा शेर भारत में पाए जाते हैं। एशियाई शेर भारत में पाई जाने वाली सबसे बड़ी प्रजाति है।

शेर के रोचक तथ्य
- एक शेर का वजन 190 किलो तक और शेरनी का वजन 130 किलो तक होता है।
- शेर की दहाड़ को आठ किलोमीटर की दूरी तक सुना जा सकता है।
- एक शेर की उम्र लगभग 16 से 20 साल की होती है।
- 90 प्रतिशत से ज्यादा शिकार शेर नहीं बल्कि शेरनिया करती हैं।
- लगभग दो हजार साल पहले पृथ्वी पर 10 लाख से ज्यादा शेर पाए जाते थे।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishva Sher Divas Kab Manaya Jata Hai