विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वर्तमान अध्यक्ष कौन है 2023

(A) डॉ ट्रेडोस
(B) मार्गरेट चैन
(C) टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस
(D) ओसाका

Answer : टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus)

Explanation : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वर्तमान अध्यक्ष टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) है। जिनेवा में 75वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 16 अगस्त 2022 से टेड्रोस को दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्त किया है। इसके लिए वह एकमात्र उम्मीदवार थे। डॉ टेड्रोस पहली बार 2017 में चुने गए थे। तब उन्होंने डॉक्टर मार्गरेट चैन का स्थान लिया था। डब्ल्यूएचओ आने से पहले उन्होंने इथियोपिया के विदेश मंत्री (2012-2016) और स्वास्थ्य मंत्री (2005-2012) के रूप में भी काम किया है। वह कम्यूनिटी हेल्थ में पीएचडी व इम्युनोलॉजी ऑफ इन्फेक्शियस डिज़ीज़ेस में एमएससी हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन या डब्ल्यूएचओ की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। डब्ल्यूएचओ की स्थापना के समय इसके संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) विश्व के देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानव को स्वास्थ्य संबंधी समज विकसित कराने की संस्था है। जिसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा शहर में स्थित है। भारत भी विश्व स्वास्थ्‍य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।
Tags : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishva Swasthya Sangathan Ke Adhyaksh Kaun Hai