विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक कौन है | WHO Director-General Kon Hai

(A) डॉ मार्गरेट चैन
(B) टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस
(C) डॉ हर्षवर्धन
(D) फुमियो किशिदा

Answer : टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus)

Explanation : विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) है। उन्हें मई 2022 को पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए चुना गया। लिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के महानिदेशक पद के लिए डॉ. टेड्रोस को किसी ने चुनौती नहीं दी थी। बता देकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान के मुताबिक, महानिदेशक पद के लिए सभी सदस्य देश नाम प्रस्तावित करते हैं। इसके लिए एक समय सीमा तय की जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन, महानिदेशक पद के लिए गुप्त मतदान कराता है, जिसमें सभी सदस्य देश मतदान करते हैं। डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड ने जनवरी 2022 में अपने 150वें सत्र में WHO के महानिदेशक के पद के लिए डॉ टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस को नामित किया था, उन्हें किसी ने इस पद के लिए चुनौती नहीं दी थी। लिहाजा उनको 24 मई 2022 को महानिदेशक चुन लिया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान के अनुसार, कोई भी व्यक्ति विश्व स्वास्थ्य संगठन का दो बार महानिदेशक नियुक्त हो सकता है। महानिदेशक का कार्यकाल पांच साल का होता है। इससे पहले डॉ. टड्रोस 23 मई 2017 को डब्ल्यूएचओ का महानिदेशक नामित किया गया था। इथियोपिया सरकार ने उनका नाम प्रस्तावित किया था। उन्होंने 1 जुलाई 2017 को अपना पांच साल का कार्यकाल शुरू किया था। टेड्रोस ने डॉ मार्गरेट चैन का स्थान लिया था, जो 1 जनवरी 2007 से डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक थे।
Tags : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व स्वास्थ्य संगठन के अध्यक्ष
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishva Swasthya Sangathan Ke Mahanideshak Kaun Hai