विश्व बैंक क्या है-What is World Bank in Hindi

What is the World Bank

अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) की स्थापना जुलाई 1944 के ब्रेटनवुड्स समझौते के तहत हुई और 27 दिसंबर, 1945 को इसका विधिवत् उद्घाटन हुआ। इसको विश्व बैंक (World Bank) भी कहा जाता है। इसकी स्थापना के लिए 27 दिसंबर 1945 को विश्व के 27 देशों के मध्य जेनेवा में एक समझौता हुआ, जिसके परिणाम स्वरूप विश्व बैंक ने 25 जून 1946 को अपना कार्य शुरू किया। उस समय इसका मकसद द्वितीय विश्व युद्ध और विश्ववयापी आर्थिक मंदी से जूझ रहे देशों में आई आर्थिक मंदी से निपटना था। लेकिन वर्तमान में इसका मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता देना है। विश्व बैंक देशो को वित्त और वित्तीय सलाह देता है। विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. अमेरिका में है। वर्तमान में 189 देश इसके सदस्य हैं। तुवाल, दक्षिण सूडान और नौरु इसके नये सदस्य हैं। विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डा. जिम योग किम हैं।

विश्व बैंक समूह में पांच संस्थान शामिल हैं–
1. अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (IBRD) – दिसंबर, 1945 में स्थापित
2. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC) – जुलाई, 1956 में स्थापित
3. अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ (IDA) – सितंबर, 1960 में स्थापित
4. अंतर्राष्ट्रीय निवेश विवाद निपटान केंद्र (ICSID) -अक्टूबर, 1966 में स्थापित

Useful for Exams : Central and State Government Exams
world-bank
Related Exam Material
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Web Title : vishwa bank kya hai