विश्व बौद्धिक संपदा दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 24 अप्रैल
(B) 25 अप्रैल
(C) 26 अप्रैल
(D) 27 अप्रैल

important-days

Answer : 26 अप्रैल

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस 26 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा यह दिवस पूरे विश्व में हर वर्ष नवाचार और रचनात्मंकता में पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन और कॉपीराइट जैसे बौद्धिक संपदा अधिकारों की भूमिका को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। बौद्धिक संपदा संरक्षण हेतु अंतरराष्ट्रीय मानदंडों व मानकों का विकास एवं अनुप्रयोग इस संगठन की गतिविधियों का मूलभूत अंग है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) संयुक्त राष्ट्र की सबसे पुरानी एजेंसियों में से एक है। इसकी स्थापना 14 जुलाई 1967 को हुई थी। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है। भारत भी डब्ल्यूआईपीओ का सदस्य है।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Bauddhik Sampada Diwas Kab Manaya Jata Hai