विश्व दृष्टि दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 7 दिसम्बर
(B) 8 जून
(C) 12 नवम्बर
(D) अक्टूबर महीने का दूसरा गुरुवार

Answer : अक्टूबर महीने का दूसरा गुरुवार

Explanation : विश्व दृष्टि दिवस अक्टूबर महीने का दूसरा गुरुवार को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य धुंधली दृष्टि (खराब दृष्टि); अंधापन के साथ-साथ दृष्टि संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) का केंद्रीय बिंदु अंधेपन की रोकथाम के बारे में लक्षित दर्शकों को शिक्षित करना हैं। विभिन्न्न देशों में भिन्न-भिन्न प्रकार से विश्व दृष्टि दिवस (World Sight Day) मनाया जाता है और अंधेपन को बचाने हेतु कई प्रकार के अभियान चलाये जाते हैं। साल 2021 की विश्व दृष्टि दिवस की थीम है, 'अपनी आंखों से प्यार करो'। ये थीम हमारी आंखों की हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने और हमारी आईसाइट की देखभाल करने की आवश्यकता पर बल देती है। इस उद्देश्य के लिए, हमें अपनी आंखों का टेस्ट करवाना चाहिए और जिन्हें हम जानते हैं, उन्हें भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अनुमान के अनुसार, विश्वभर में लगभग 285 मिलियन लोग नेत्रहीन हैं। इनमें से 39 लाख लोग अंधे और 246 मिलियन लोग मध्यम या गंभीर दृष्टि दोष वाले हैं। दृष्टि दोष के प्रमुख कारणों में असंशोधित अपवर्तक कमियां (43%) और मोतियाबिंद (33%) हैं। अधिकांश अंधेपन (लगभग 80 %) का बचाव यानि कि उपचार या रोकथाम की जा सकती है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Related Questions
Web Title : Vishwa Drishti Diwas Kab Manaya Jata Hai