विश्व हीमोफीलिया दिवस 2019 की थीम क्या थी?
(A) Reaching Step to Care
(B) Reaching Out: The First Step to Care
(C) First Step to Care
(D) Reaching First Step to Care
Answer : Reaching Out: The First Step to Care
विश्व हीमोफीलिया दिवस 2019 की थीम Reaching Out: The First Step to Care थी। हीमोफीलिया को ब्रिटिश रॉयल डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। यह एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसमें खून का थक्का बनने की प्रक्रिया बाधित होती है। इस बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 17 अप्रैल को World Hemophilia Day के तौर पर मनाया जाता है। यह बीमारी अधिकतर पुरुषों में पाई जाती है, जबकि महिलाएं इस बीमारी की वाहक होती हैं।
Hemophilia में मरीज में खून का थक्का जमाने वाला प्रोटीन फैक्टर आठ नहीं बनता। 10 हजार में एक व्यक्ति को यह बीमारी होती है। इसमें व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। दरअसल इस बीमारी से पीड़ित शख्स किसी दुर्घटना का शिकार हो जाता है तो आसानी से उसका खून बहने से नहीं रोका जा सकता क्योंकि उसके जख्म से निकलने वाले खून का थक्का नहीं जमेगा। ऐसे में लगातार खून बहने से किसी की भी मौत हो सकती है। इसके अलावा कई बार लीवर, किडनी, मसल्स जैसे इंटरनल अंगों से भी रक्तस्त्राव होने लगता है।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : राष्ट्रीय दिवस, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams