विश्व का सबसे बड़ा और सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?

(A) एशिया और अफ्रीका
(B) ‎यूरोप और ऑस्ट्रेलिया
(C) एशिया और ऑस्ट्रेलिया
(D) उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका

Answer : एशिया और ऑस्ट्रेलिया

Explanation : विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया और सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया है। एशिया का पृथ्वी के स्थलीय क्षेत्रफल के लगभग 29.72 प्रतिशत (4,45,79,000 वर्ग किमी.) भाग पर विस्तृत है। यूनान के पूर्व में स्थित होने के कारण ग्रीक लोग इसे एशिया कहकर पुकारते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि एशिया शब्द की उत्पत्ति असीरियन शब्द असु (Asu) से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ पूर्व (East) होता है। ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है। इसलिए इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहते हैं। इसकी खोज 1770 ई. में जेम्स कुक ने की। विश्व के सात महाद्वीपों (7 Continents) में एशिया (Asia), अफ्रीका (Africa), उत्तरी अमेरिका (North America), दक्षिणी अमेरिका (South America), अंटार्कटिका (Antarctica), यूरोप (Europe) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) है। अफ्रीका विश्व का दूसरा बड़ा महाद्वीप है, यहाँ पर लगभग सारी प्राचीनतम एवं नवीनतम संस्कृतियाँ मिल जाती हैं।
Tags : अफ्रीका भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भूगोल
Related Questions
Web Title : Vishwa Ka Sabse Bada Aur Sabse Chota Mahadweep Kaun Sa Hai