विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन सी नदी बनाती है?

(A) छांग हो
(B) नील
(C) इरावती
(D) पिसीसिप्टी

Answer : नील नदी

Explanation : विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा नील नदी बनाती है। सर्वप्रथम डेल्टा शब्द का प्रयोग नील नदी के मुहाने पर हुए निक्षेपात्मक स्थलरूप के लिए हेरोडोटस द्वारा किया गया था। बाद में सभी नदियों के मुहाने पर निक्षेप द्वारा निर्मित स्थलरूपों के लिए डेल्टा शब्द का प्रयोग किया जाने लगा। नील नदी का डेल्टा सबसे बड़ा चापाकार का सर्वोत्तम उदाहरण है। डेल्टाई भूमि समतल तथा नीची होने के कारण उनमें समुद्र का खारा जल प्रवेश कर जाता है अत: इन भागों में सदाबहार ज्वारीय वन मिलते हैं। समुद्र के खारे जल के प्रवाह से इन वृक्षों की लकड़ी कठोर तथा छाल क्षारीय हो जाती है। इनकी लकड़ी का उपयोग नाव बनाने तथा छाल का उपयोग चमड़ा पकाने तथा रंगने में किया जाता है। इन वनों में मैंग्रोव, गोरेन, ताड़, कैसूरिना, नारियल, फोनिक्स, नीपा तथा सुंदरी वृक्ष उगते हैं। ये वन गंगा ब्रह्मपुत्र, महानदी, कृष्णा तथा कावेरी नदियों के डेल्टाओं में पाए जाते हैं। गंगा त​था ब्रह्मपुत्र के डेल्टा में सुंदरी नामक वृक्ष पाया जाता है अत: इसे सुंदर वन का डेल्टा भी कहते हैं।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भौतिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Ka Sabse Bada Delta Kaun Si Nadi Banati Hai