विश्व का सबसे शुष्क मरुस्थल कौन सा है?

(A) थार
(B) सहारा
(C) गोबी
(D) अटाकामा

Question Asked : Haryana PSC Exam 2019

Answer : अटाकामा

Explanation : विश्व का सबसे शुष्क मरुस्थल अटाकामा है। मरुस्थल से आशय रेतीले मैदान से ही नहीं अपितु इसका संबंध वार्षिक वर्षा से है। विश्व के ऐसे क्षेत्र जहां वार्षिक वर्षा का औसत 25 सेमी. से कम रहता हो, मरुस्थल कहलाते हैं। जहां जितनी वर्षा कम होती है, वह उतना ही शुष्क होता है। मरुस्थल दो प्रकार के होते हैं - शुष्क मरुस्थल और शीत मरुस्थल। विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा का मरुस्थल है। ये लगभग 35 लाख वर्ग किलो मीटर में फैला हुआ है। जो कि भारत देश के कुल क्षेत्रफल से भी अधिक है। उत्तर पश्चिमी भारत में अवस्थित थार मरुस्थल विश्व का सर्वाधिक जनघनत्व वाला मरुस्थल है। गोबी का मरुस्थल अल्टाई पर्वत से घिरा हुआ दक्षिण मंगोलिया और उत्तरी चीन में विस्तृत है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी चिली में अवस्थित आटाकामा मरुस्थल विश्व का सर्वाधिक शुष्क मरुस्थल है। यह पृथ्वी का सर्वाधिक शुष्क क्षेत्र भी है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Ka Sabse Shushk Marusthal Kaun Sa Hai