विश्व का सबसे ऊँचा ज्वार कौन सा है?

(A) बंगाल की खाड़ी में
(B) नेपल्स की खाड़ी में
(C) फंडी की खाड़ी में
(D) बिस्के की खाड़ी में

Answer : फंडी की खाड़ी में

Explanation : विश्व का सबसे ऊंचा ज्वार भाटा फंडी की खाड़ी में आता है। यह कनाडा की नोवा स्कोशिया और न्यू बंसविक प्रांतों के बीच में स्थित है और अमेरिका के प्रमुख राज्य को स्पर्श करती है। सूर्य व चंद्रमा की आकर्षण शक्तियों के कारण सागरीय जल के ऊपर उठने तथा गिरने की घटना को ज्वार-भाटा कहते हैं। समुद्री जल जब एक तरंग के रूप में ऊपर उठाता है, तो उसे ज्वार कहा जाता है, किन्तु जब वही समुद्री जल पुनः पीछे हटता है अर्थात सागर तली की और लौटने लगता है, तो उसे भाटा कहा जाता है। चंद्रमा के सामने वाले पृथ्वी के भाग से समुद्री जल का खिंचाव अधिक होता है, जिससे उच्चतम ज्वार आता है। यही स्थिति पृथ्वी के पीछे भाग पर भी होती है, लेकिन इसका कारण चंद्रमा की आकर्षण शक्ति न होकर पृथ्वी का अपकेन्द्रीय बल होता है। ज्वार भाटा प्रत्येक स्थान पर 24 घण्टे में दो बार आता है, किंतु यह नियमित रूप से एक ही समय पर नहीं आता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Ka Sabse Uncha Jwar Kaun Sa Hai