विश्व महासागर दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 10 जून
(B) 08 जून
(C) 12 जून
(D) 05 जून

Answer : 08 जून

Explanation : हरवर्ष विश्व महासागर दिवस 8 जून को मनाया जाता है। महासागर हमारी पृथ्वी पर न सिर्फ जीवन का प्रतीक है बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी प्रमुख भूमिका अदा करता है। इसका मुख्य मकसद लोगों को समुद्र में बढ़ रहे प्रदूषण और उससे होने वाले खतरों के बारे में जागरूक करना है। पहला विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) 8 जून 2009 को 'हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी' विषय के साथ मनाया गया था। यह दिवस वर्ष 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए 'पृथ्वी ग्रह' नामक फोरम में प्रतिवर्ष विश्व महासागर दिवस मनाने के फैसले के बाद और वर्ष 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस संबंध में आधि‍कारिक मान्यता दिए जाने के बाद मनाया जाने लगा है। प्रत्येक वर्ष 'विश्व महासागर दिवस' पर पूरे विश्व में महासागर से जुड़े विषयों में विभिन्न प्रका के आयोजन किए जाते हैं, जो महासागर के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं के प्रति जागरूकता पैदा करने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।

विश्व महासागर दिवस मनाने का प्रमुख कारण विश्व में महासागरों के महत्व और उनकी वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में विश्व में जागरूकता पैदा करना है। इसके अलावा महासागर से जुड़े पहलुओं जैसे -खाद्य सुरक्षा, जैव-विविधता, पारिस्थितिक संतुलन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग, जलवायु परिवर्तन आदि पर प्रकाश डालना है।

विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day 2022 theme) की थीम
इस दिवस को हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है तो इस साल श्व महासागर दिवस 2022 वर्ल्ड ओशन डे का थीम है- पुनरोद्धार: महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई (Revitalization: Collective Action for the Ocean.)
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Mahasagar Diwas Kab Manaya Jata Hai