विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 21 जून
(B) 2 मई
(C) 2 अप्रैल
(D) 20 जुलाई

important-days

Answer : 2 अप्रैल

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2 अप्रैल को मनाया जाता है। आॅटिज्म एक ऐसी समस्या है, जिससे ग्रसित होने के कारण लोगों में व्यवहार से जुड़ी व अन्य कई तरह की समस्याएँ होती हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में 2 अप्रैल के दिन को विश्व आॅटिज्म जागरूकता दिवस घोषित किया था। इस दिन उन बच्चों और बड़ों के जीवन में सुधार के कदम उठाए जाते हैं, जो आॅटिज्म से पीड़ित होते हैं और साथ ही उन्हें इस समस्या के साथ सार्थक जीवन बिताने में सहायता दी जाती है। नीला रंग आॅटिज्म का प्रतीक माना गया है। वर्ष 2017 में भारत में 10 लाख लोग आॅटिज्म से प्रभावित थे। भारत में हर 68 में से 1 बच्चा आॅटिज्म से प्रभावित है। 20 फीसदी आॅर्टिज्म के मामलों के लिए आनुवंशिक कारण जिम्मेदार होते हैं। 80 फीसदी मामलों के लिए पर्यावरण वंशानुगत कारण जिम्मेदार होते हैं। विश्व आॅटिज्म जागरूकता दिवस की वर्ष 2018 का विषय 'आॅटिज्म से पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना' था।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Otijm Jagrukta Divas Kab Manaya Jata Hai