विश्व प्रसन्नता सूचकांक कौन जारी करता है?

(A) विश्व आर्थिक मंच
(B) UNCTAD
(C) संयुक्त राष्ट्र
(D) विश्व बैंक

Answer : संयुक्त राष्ट्र

Explanation : विश्व प्रसन्नता सूचकांक संयुक्त राष्ट्र जारी करता है। संयुक्त राष्ट्र ने 18 मार्च 2022 को विश्व प्रसन्नता सूची 2022 (World Happiness Report 2022) जारी की थी। जिसमें फिनलैंड पहले स्थान पर रहा, जबकि भारत 146 देशों में 136वां स्थान रहा है। वर्ष 2021 में भारत 139वें पायदान पर था। बता दे कि प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को मनुष्य के जीवन में खुशहाली के महत्त्व को इंगित करने हेतु अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस का आयोजन किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 में अंतर्राष्ट्रीय खुशहाली दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी लेकिन जुलाई, 2012 में इसके लिये एक प्रस्ताव पारित किया गया। पहली बार खुशहाली दिवस का संकल्प भूटान द्वारा लाया गया था, जिसमें 1970 के दशक की शुरुआत से राष्ट्रीय आय के बजाय राष्ट्रीय खुशी के महत्त्व पर ज़ोर दिया गया तथा सकल राष्ट्रीय उत्पाद (Gross National Product- GNP) पर सकल राष्ट्रीय खुशहाली (Gross National Happiness- GNH) को अपनाया गया।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Prasannata Suchkank Kaun Jari Karta Hai