विश्व पृथ्वी दिवस 2020 की थीम क्या थी?

(A) पेड़-पौधों और जीवों की नस्लों की सुरक्षा करना
(B) क्लाइमेट एक्शन
(C) पृथ्वी को बचाना
(D) पौधों की प्रजातियों का संरक्षण

earth day

Answer : क्लाइमेट एक्शन (Climate Action)

Explanation : विश्व पृथ्वी दिवस 2020 की थीम क्लाइमेट एक्शन (Climate Action) थी। वर्ष 2020 में पृथ्वी दिवस (Earth Day) को मनाते हुए पूरे 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। पहली बार अर्थ डे 1970 में मनाया गया था। यह दिवस एक वार्षिक आयोजन है, जिसे 22 अप्रैल को दुनिया भर में पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति लोगों के बीच जागरुकता बढ़ाने के लिये किया जाता है। "पृथ्वी दिवस या अर्थ डे" शब्द को जुलियन कोनिग (Julian Koenig) 1969 ने दिया था। इस नए आन्दोलन को मनाने के लिए 22 अप्रैल का दिन चुना गया, इसी दिन केनिग का जन्मदिन भी होता है। उन्होंने कहा कि "अर्थ डे" "बर्थ डे" के साथ ताल मिलाता है, इसलिए उन्होंने 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाने का सुझाव दिया था।

ऐसे मनाएं विश्व पृथ्वी दिवस
-आज के दिन कई सरकारी और गैर सरकारी संगठन पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं। ऐसे में संगठनों को वालंटियर्स यानी कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है। आप उनका हिस्सा बन सकते हैं।
-पृथ्वी पर बढ़ता प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज एक गंभीर मुद्दा है। आप पर्यावरण संरक्षण, आवास संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैला सकते हैं। 
-सिर्फ आज के दिन ही नहीं बल्कि अपने आस-पास के वातावरण को हमेशा हरा भरा बनाए रखें और पौधरोपण करते रहें। 
-"अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस" के अवसर पर अपने आसपास सड़क या सार्वजनिक स्थान की सफाई की जिम्मेदारी उठाएं और पृथ्वी को स्वस्थ बनाने में योगदान दें। 
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Prithvi Divas 2020 Theme