विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 23 जून
(B) 2 फरवरी
(C) 23 मई
(D) 22 अप्रैल

earth day

Answer : 22 अप्रैल

Explanation : विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। वर्ष 2020 में पृथ्वी दिवस (Earth Day) को मनाते हुए पूरे 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। विश्व पृथ्वी दिवस 2020 की थीम क्लाइमेट एक्शन (Climate Action) है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए "पृथ्वी दिवस या अर्थ डे" मनाया जाता है। यह पहली बार वर्ष 1970 में मनाया गया था। शुरुआत में पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस साल में दो बार यानी 21 मार्च और 22 अप्रैल को मनाया जाता था। फिर साल 1970 में तय किया गया कि इसे हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाएगा। 22 अप्रैल को ही विश्व पृथ्वी दिवस मनाए जाने के पीछे अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन रहे हैं। वह पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास करते रहते थे। पूरी दुनिया में 22 अप्रैल को जहां पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है वहीं अमेरिका में इसे वृक्ष दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

बता दे कि "पृथ्वी दिवस या अर्थ डे" शब्द को जुलियन कोनिग (Julian Koenig) 1969 ने दिया था। वही पहले पूरी दुनिया में साल में दो दिन (21 मार्च और 22 अप्रैल) पृथ्वी दिवस मनाया जाता था। लेकिन 1970 से 22 अप्रैल को मनाया जाना तय किया गया। 21 मार्च को मनाए जाने वाले 'इंटरनेशनल अर्थ डे' को संयुक्त राष्ट्र का समर्थन है, पर इसका महत्व वैज्ञानिक तथा पर्यावरणीय ज्यादा है। इसे उत्तरी गोलार्ध के वसंत तथा दक्षिणी गोलार्ध के पतझ़ड़ के प्रतीक स्वरूप मनाया जाता है। 22 अप्रैल को ही विश्व पृथ्वी दिवस मनाए जाने के पीछे अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन रहे हैं। वे पर्यावरण को लेकर चिंतित रहते थे और लोगों में जागरूकता जगाने के लिए कोई राह बनाने के प्रयास करते रहते थे।

कैसे मना सकते है हम पृथ्वी दिवस
-आज के दिन कई सरकारी और गैर सरकारी संगठन पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं। ऐसे में संगठनों को वालंटियर्स यानी कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होती है। आप उनका हिस्सा बन सकते हैं।
-पृथ्वी पर बढ़ता प्रदूषण और क्लाइमेट चेंज एक गंभीर मुद्दा है। आप पर्यावरण संरक्षण, आवास संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैला सकते हैं। 
-सिर्फ आज के दिन ही नहीं बल्कि अपने आस-पास के वातावरण को हमेशा हरा भरा बनाए रखें और पौधरोपण करते रहें। 
-"अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस" के अवसर पर अपने आसपास सड़क या सार्वजनिक स्थान की सफाई की जिम्मेदारी उठाएं और पृथ्वी को स्वस्थ बनाने में योगदान दें। 
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Prithvi Divas Kab Manaya Jata Hai