विश्व संस्कृत दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 29 सितम्बर
(B) 15 अगस्त
(C) 14 नवम्बर
(D) श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन

Answer : श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन

Explanation : विश्व संस्कृत दिवस रक्षा बंधन यानि श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। भारत सरकार ने रक्षा बंधन यानि कि श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन विश्व संस्कृत दिवस (World Samskrit Day) के रूप में मनाये जाने की घोषणा 1969 में की थी। श्रावणी पूर्णिमा ऋषियों के स्मरण तथा पूजा और समर्पण का पर्व माना जाता है। ऋषि ही संस्कृत साहित्य के आदि स्रोत हैं इसलिए श्रावणी पूर्णिमा को ऋषि पर्व और संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2020 में विश्व संस्कृत दिवस 3 अगस्त को मनाया गया था। वही संस्कृत विश्वविद्यालयों के समूह ने विश्व संस्कृत दिवस 31 जुलाई से 6 अगस्त 2020 तक ‘संस्कृत सप्ताह समारोह’ के तौर पर मनाया। इस अवसर पर संस्कृत कवि सम्मेलन, लेखक गोष्ठी, छात्रों की भाषण तथा श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से संस्कृत के विद्यार्थियों, कवियों तथा लेखकों को उचित मंच प्राप्त होता है। इसका उद्देश्य विश्व की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत को फिर से लोकप्रिय बनाना और बढ़ावा देना है।

गौरतलब है कि विश्व की अनेक भाषाओं की जननी संस्कृत को माना जाता है। इंग्लैंड, फ्रांस और जर्मनी सहित कई देशों के विश्वविद्यालयों में संस्कृत शिक्षा दी जा रही है। ये भी मान्यता है कि इसी दिन से प्राचीन भारत में नया शिक्षण सत्र शुरू होता था। गुरुकुल में छात्र इसी दिन से वेदों का अध्ययन शुरू करते थे, जो पौष माह की पूर्णिमा तक चलता था। पौष माह की पूर्णिमा से सावन की पूर्णिमा तक अध्ययन बंद रहता था। आज भी देश में जो गुरुकुल हैं, वहां सावन माह की पूर्णिमा से ही वेदों का अध्ययन शुरू होता है। बतादें कि कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरू से तकरीबन 300 किमी दूर मौजूद मत्तूर गांव देश का एकमात्र संस्कृत भाषी गांव है। यहां के लोग दैनिक जीवन से लेकर आम बोलचाल में भी संस्कृत भाषा का ही प्रयोग करते हैं।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Related Questions
Web Title : Vishwa Sanskrit Diwas Kab Manaya Jata Hai