विश्व विरासत सूची में भारत का स्थान कौन सा है?

(A) चौथा
(B) पांचवा
(C) छठा
(D) सातवां

Answer : छठा

Explanation : विश्व विरासत सूची में भारत का छठा स्थान है। वर्तमान में भारत में 40 विश्व धरोहर स्थल मौजूद हैं। इन्हें दो भागों में बाँटा गया है, एक हैं सांस्कृतिक और दूसरे प्राकृतिक। 2017 में भारत के चार स्थानों में आयोजित होने वाले कुंभ मेला को भी यूनेस्को के सांस्कृतिक अमूर्त सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल किया गया था। यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल शीर्ष 10 स्थानों पर देश हैं– इटली (58) चीन (56) जर्मनी (50) फ्रांस (49) स्पेन (48) भारत (40) मेक्सिको (35) यूनाइटेड किंगडम (33) रूस (30) और ईरान (26)। यूनेस्को विश्व विरासत सूची में सबसे ज्यादा 58 स्थल इटली के है। यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में नवीनतम शामिल भारत का स्थल धोलावीरा, गुजरात है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vishwa Virasat Suchi Mein Bharat Ka Sthan Kaun Sa Hai