‘विवाह बीमार आत्माओं के लिए एक अस्पताल है’ यह किसने कहा?

(A) लूथर
(B) बीरस्टीड
(C) प्रभु
(D) कूले

Answer : लूथर

Explanation : 'विवाह बीमार आत्माओं के लिए एक अस्पताल है' यह कथन लूथर ने दिया है। विवाह का शाब्दिक अर्थ है, ‘उद्वह' अर्थात् 'वधू को वर के घर ले जाना।' विवाह को परिभाषित करते हुए लूसी मेयर लिखते हैं, विवाह की परिभाषा यह है कि वह स्त्री-पुरुष का ऐसा योग है, जिससे स्त्री से जन्मा बच्चा माता-पिता की वैध संतान माना जाता है। इस परिभाषा में विवाह को स्त्री व पुरुष के ऐसे सम्बन्धों के रूप में स्वीकार किया गया है जो संतानों को जन्म देते हैं, उन्हें वैध घोषित करते हैं तथा इसके फलस्वरूप माता-पिता एवं बच्चों को समाज में कुछ अधिकार एवं प्रस्थितियाँ प्राप्त होती हैं।
Tags : समाजशास्त्र प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vivah Bimar Aatmao Ke Liye Ek Aspataal Hai Yah Kisne Kaha