वॉलीबॉल खेल में कितने खिलाड़ी होते हैं?

(A) 5-5 खिलाड़ी
(B) 6-6 खिलाड़ी
(C) 7-7 खिलाड़ी
(D) 9-9 खिलाड़ी

Answer : 6-6 खिलाड़ी

Explanation : वॉलीबॉल खेल में 6-6 खिलाड़ी होते हैं। वॉलीबाल एक टीम खेल होता है जिसमें दो टीमें भाग लेती हैं। वॉलीबाल का कोर्ट जाल की सहायता से दो बराबर भागों में विभक्त किया जाता है और दोनों टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी का मुख्य उद्देश्य गेंद को इस प्रकार से हिट करना होता है कि वह दूसरी टीम के पाले में जाकर गिरे। वॉलीबाल के खेल में कोई भी खिलाड़ी गेंद को हिट करने के लिए केवल अपने हाथों को ही प्रयोग कर सकता है। गेंद को सर्विस की सहायता से विपक्षी के पाले में फेंका जाता है और यह कार्य बाद की पंक्ति के दाएं खिलाड़ी द्वारा गेंद किया जाता है। गेंद पर प्रहार गेंद को रोकने की अवस्था के अलावा तीन बार हो सकता है परन्तु कोई भी खिलाड़ी गेंद पर दो बार प्रहार नहीं कर सकता।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Volleyball Khel Mein Kitne Khiladi Hote Hain