वृक्क से प्रति मिनट औसत रक्त प्रवाह कितना होता है?

(A) 1000 सी.सी.
(B) 1200 सी.सी.
(C) 200 सी.सी.
(D) 500 सी.सी.

Answer : 1200 सी.सी.

Explanation : वृक्क से प्रति मिनट औसत रक्त प्रवाह 1200 सी.सी. होता है। वृक्क (Kidneys) उदरगुहा में पाई जाने वाली सेम के आकार की भरी चॉकलेटी रंग की संरचना है। मानव के शरीर में एक जोड़ा वृक्क होता है। वृक्क के चारों तरफ पेरिटोनियम नामक झिल्ली पाई जाती है। बायाँ वृक्क दाएं वृक्क की तुलना में कुछ ऊंचाई पर स्थित होता है। वृक्क के आधार तल पर आगे की ओर एक गोल अधिवृक्क ग्रंथि (Adrenal Gland) होती है। प्रत्येक वृक्क से एक मूत्रवाहिनी निकलती है, जो मूत्राशय में खुलती है, जिसमें एकत्रित मूत्र, मूत्रमार्ग द्वारा बाहर निकल जाता है। वृक्क को मानव में पूर्ण उत्सर्जी अंग की उपमा दी गई है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vrkk Se Prati Minute Ausat Rakt Pravah Kitna Hota Hai