व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन कब हुआ?

(A) 1939 में
(B) 1940 में
(C) 1941 में
(D) 1942 में

Answer : 1940 में

Explanation : व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन 1940 में हुआ था। अगस्त प्रस्ताव, 1940 के अस्वीकार होने के बाद कांग्रेस गांधीजी से नेतृत्व करने की अपेक्षा कर रहे थे। गांधीजी युद्ध की संकटकालीन स्थिति में कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहते थे जिससे राजनीतिक गतिरोध उत्पंन हो गया। अतः उन्होंने एक व्यक्तिगत सत्याग्रह शुरू करने का निर्णय लिया जिसका उद्देश्य युद्ध के विरुद्ध प्रचार करना था।

व्यक्तिगत सत्याग्रह 17 अक्टूबर, 1940 को पवनार आश्रम से प्रारंभ किया गया। विनोबा भावे पहले सत्याग्रही थे, जबकि पं. जवाहर लाल नेहरू दूसरे और ब्रह्मदत्त तीसरे सत्याग्रही थे। इस आंदोलन के दौरान अधिकतर सत्याग्रहियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनकी संख्या मई 1941 में 30,000 तक पहुंच गई। यह आंदोलन 1940-1941 के मध्य चला, किंतु लोगों के अंदर सीमित उत्साह ही जाग्रत कर सका। इस आंदोलन के कुछ सत्याग्रही गांव की ओर चले गए और अपने संदेशों को फैलाते हुए दिल्ली की ओर बढ़ते गये, इसलिए इस आंदोलन को 'दिल्ली चलो आंदोलन' भी कहा जाता है।
Tags : व्यक्तिगत सत्याग्रह
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vyaktigat Satyagrah Andolan Kab Hua