व्यक्तिगत सत्याग्रह के प्रथम सत्याग्रही कौन थे?

(A) जवाहर लाल नेहरू
(B) सरदार पटेल
(C) सरोजिनी नायडू
(D) विनोबा भावे

Answer : विनोबा भावे

Explanation : व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन के प्रथम सत्याग्रही विनोबा भावे थे। महात्मा गांधी ने 11 अक्टूबर, 1940 में कांग्रेस के आग्रह पर व्यक्तिगत सत्याग्रह शुरू किया। प्रसिद्धि की चाहत से दूर विनोबा भावे इस सत्याग्रह के कारण बेहद मशहूर हो गए। उनको गाँव-गाँव में युद्ध विरोधी तक़रीरें करते हुए आगे बढते चले जाना था। ब्रिटिश सरकार द्वारा 21 अक्टूबर को विनोबा को गिरफ्तार किया गया। ‘व्यक्तिगत सत्याग्रह’ का अर्थ यह है कि सामूहिक आंदोलन न करके व्यक्तिगत रूप से सरकार की नीतियों के खिलाफ सत्याग्रह किया जाना। विनोबा भावे के बाद जवाहरलाल नेहरू दूसरे ‘व्‍यक्तिगत सत्‍याग्रही’ रहे।
Tags : आधुनिक इतिहास इतिहास प्रश्नोत्तरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Vyaktigat Satyagraha Ke Pratham Satyagraha Kaun Thi