श्रीलंका का पुराना नाम क्या है?

(A) स्यिाम
(B) सीलोन
(C) जायर
(D) रंगून

shri-lanka

Answer : सीलोन (Ceylon)

Explanation : श्रीलंका का पुराना नाम सीलोन (Ceylon) है। वर्ष 1972 तक इसका नाम सीलोन था, जिसे 1972 में बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द "श्री" जोड़कर श्रीलंका कर दिया गया। यहां पर रहने वाले लोगों को श्रीलंकन कहा जाता है तथा श्रीलंका की राजभाषा सिंहला और तमिल है। श्री लंका, अधिकारिक रूप से डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ़ श्री लंका दक्षिण-पूर्व भारत के पास के दक्षिण एशिया का ही देश है। इसके अलावा इसके आसपास कोई भी देश नहीं है। यह सार्क की स्थापना करने वाले सदस्यों में से भी है। यह 22 मई 1972 तक गुलाम देश रहा और उसके बाद इसे आजादी मिली। यह तीस वर्षों तक गृह युद्ध में फंसा रहा और 2009 में यह समाप्त हुआ।

हिन्दू पौराणिक इतिहास अनुसार श्रीलंका को शिव ने बसाया था। शिव की आज्ञा से विश्वकर्मा ने यहां सोने का एक महल पार्वती जी के लिए बनवाया था। ऋषि विश्रवा ने शिव के भोलेपन का लाभ उठाकर उनसे लंकापुरी दान में मांग ली। तब पार्वती ने श्राप दिया कि महादेव का ही अंश एक दिन उस महल को जलाकर कोयला कर देगा और उसके साथ ही तुम्हारे कुल का विनाश आरंभ हो जाएगा। विश्रवा से वह लंकापुरी अपने पुत्र कुबेर को मिली लेकिन रावण ने कुबेर को निकाल कर लंका को हड़प लिया। शाप के कारण शिव के अवतार हनुमान जी ने लंका जलाई और विश्रवा के पुत्र रावण, कुंभकर्ण के कुल का विनाश हुआ। श्रीराम की शरण में होने से विभीषण बच गए।
Tags : क्या श्रीलंका
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : What Is The Old Name Of Sri Lanka