भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर कौन सा था?

(A) सिंध
(B) हड़प्पा
(C) मोहनजोदड़ों
(D) पंजाब

harappa

Answer : हड़प्पा

Explanation : भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर हड़प्पा है। वर्ष 1921 में दयाराम साहनी द्वारा हड़प्पा की खुदाई की गई। 2500 ई.पू. के लगभग भारत के उत्तरी पश्चिमी भाग से एक ऐसी विकसित सभ्यता का ज्ञान 1921 ई. में लोगों के समक्ष हड़प्पा और मोहनजोदड़ो नामक दो केन्द्रों की खुदाई से आना आरम्भ हुआ जो विश्व की प्राचीनतम अन्य सभ्यताएं से पुरानी थी। आद्य ऐतिहासिक कालीन हड़प्पा अथवा सिंधु घाटी सभ्यता को रेडियो कार्बन (C-14) पद्धति के आधार पर इसका काल 2600 ई. पू. से 1900 ई. पू. के बीच निर्धारित किया गया है।

हड़प्पा से प्राप्त दो टीलों में पूर्वी टीले को नगर टीला तथा पश्चिमी टीले को दुर्गटीला के नाम से संबोधित किया गया। हड़प्पा का दुर्ग क्षेत्र सुरक्षा प्राचीर से घिरा हुआ था। यहां से ईंटों के वृत्ताकार चबूतरे तथा सर्वाधिक अभिलेख युक्त मुहरें प्राप्त हुई हैं। यहां की मुहरों पर सर्वाधिक एक शृंगी पशु अंकित हैं। यहाँ शव उत्तर-दक्षिण दिशा में दफनाए जाते थे। शवाधानों से कॉस्य दर्पण, सुरमा लगाने की सलाई तथा सीपी का चम्मच प्राप्त हुआ है।
Tags : भारत में प्रथम
Related Questions
Web Title : Which Was The Oldest Old City Discovered In India