झारखंड के वर्तमान राज्यपाल कौन है 2022

(A) सईद अहमद
(B) रमेश बैस
(C) श्रीमती द्रौपदी मुर्मू
(D) के. शंकरनारायणन

Answer : रमेश बैस (Ramesh Bais)

Explanation : झारखंड के वर्तमान राज्यपाल रमेश बैस है। उन्होंने 14 जुलाई 2021 को रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में झारखंड के 10वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डाॅ. रविरंजन ने उन्हें शपथ दिलाई। एक सप्‍ताह पूर्व ही रमेश बैस को झारखंड का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। रमेश बैस छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी हैं। इससे पहले वे त्रिपुरा के राज्यपाल थे। पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करनेवाले रमेश बैस सात बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। साथ ही भाजपा सरकार में कई टर्म केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे हैं। इस पद पर रहते हुए उन्होंने रासायनिक एवं उर्वरक, सूचना एवं प्रसारण, खान, पर्यावरण एवं वन जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बैस अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी केंद्रीय राज्य मंत्री रहे हैं।
Tags : भारत के राज्यपाल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Who Is The Current Governor Of Jharkhand