भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी?
(A) सुचेता कृपलानी
(B) सरोजिनी नायडू
(C) श्रीमति विजय लक्ष्मी पंडित
(D) मीरा कुमार
Answer : सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu)
भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू थी। उनका जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में हुआ। सरोजिनी नायडू को 'भारत कोकिला' के रूप में जाना जाता है। वह स्वतंत्रता सेनानी और महान नेता अच्छी कविता लेखिका के अतिरिक्त अच्छी गायिका थी। इनकी मृत्यु 2 मार्च, 1949 में उत्तर प्रदेश में हुई।
....और आगे पढ़ें
Tags : प्रथम महिला, राज्यपाल
Useful for : UPSC, IAS, SSC, RRB, IBPS, TET
Related Questions
-
विधि के समक्ष समता कहाँ से लिया गया है?
Explanation : विधि के समक्ष समता ब्रिटिश से लिया गया है। संविधान के अनुच्छेद-14 में कहा गया है कि राज्य भारत के राज्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति को विधि के समक्ष समता से या विधियों के समान संरक्षण से वंचित नहीं करेगा। 'विधि के समक्ष समता' का विचार ब्रिटिश राज्य का है, जबकि 'विधियों के समान संरक्षण' को अमेरिका के संविधान से लिया गया है। अनुच्छेद-14 संविधान के भाग-3 में वर्णित मौखिक अधिकारों में समानता के अधिकार के अन्तर्गत आता है।
...Read More
-
योजना आयोग के अंतिम उपाध्यक्ष कौन थे?
Explanation : योजना आयोग के अंतिम उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया थे। मनमोहन सिंह नीत कांग्रेस सरकार में मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने योजना आयोग के उपाध्यक्ष पद पर 10 वर्षों तक कार्यभार संभाला। उन्होंने 6 जुलाई 2004 को उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया था। उन्होंने योजना आयोग के अंतर्गत तेजी से अधिक समावेशी विकास और सतत विकास की दिशा में 11 वीं पंचवर्षीय योजना (2007-12) और 12 वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) के शीर्षकों का मसौदा तैयार किया। इसके अलावा, 10 वीं पंचवर्षीय योजना को बेहतर ढंग से लाग
...Read More
-
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां है?
Explanation : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय भोपाल में है। इसकी स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी। इस संग्रहालय का उद्देश्य भारत के विशेष संदर्भ में मानव तथा संस्कृति के विकास के इतिहास को प्रदर्शित करना है। यह संग्रहालय भोपाल की शामला की पहाड़ियों पर 200 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है जहाँ 32 पारंपरिक एवं प्रागैतिहासिक चित्रित शैलाश्रय है। यह संग्रहालय भारत ही नहीं अपितु एशिया में मानव जीवन को महत्व देने के लिए बनाया गया विशालतम संग्रहालय है। इसमें भारतीय परिप्रेक्ष्य में मानव जीवन के का
...Read More
-
सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम कब लागू हुआ?
Explanation : सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955, 8 मई, 1955 को लागू हुआ। इसके अन्तर्गत अस्पृश्यता का प्रचार और आचरण करने और उससे अपनी किसी निर्योग्यता को लागू करने और उससे संबंधित बातों के लिए दंड विहित करने के लिए अधिनियम है, इसे सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 कहा जा सकेगा। इसके तहत सिविल अधिकार से कोई ऐसा अधिकार अभिप्रेत है, जो संविधान के अनुच्छेद 17 द्वारा अस्पृश्यता का अन्त कर दिए जाने के कारण किसी व्यक्ति को प्रोद्भूत करता है।
...Read More
नवीनतम
करेंट अफेयर्स व
जीके 2021 के लिए
GKPU फ़ेसबुक पेज को Like करें
Web Title : Who Was The First Woman Governor Of India