विकिपीडिया के संस्थापक कौन है?

(A) लैरी सेंगर
(B) जिम्मी वेल्स
(C) मार्क जुकरबर्ग
(D) A और B दोनों

Answer : लैरी सेंगर और जिम्मी वेल्स

Explanation : विकिपीडिया के संस्थापक लैरी सेंगर और जिम्मी वेल्स है। वेल्स ने इसे सार्वजनिक रूप से संपादन योग्य विश्वकोश का निर्माण किया वही सेंगर ने इसके उद्देश्य को पूरा करने के लिए एक विकी रणनीति बनाई थी। विकिपीडिया का संचालन सैनफ्रांसिस्को स्थित चैरिटी संस्था विकीमीडिया फाउंडेशन करती है। विकिपीडिया के 20 अरब से अधिक पेज हर माह देखे जाते हैं। विकीपीडिया पर सैकड़ों भाषाओं में पांच करोड़ 50 लाख से अधिक लेख मौजूद हैं। उसके अंग्रेजी भाषा के 62 लाख लेख अकेले 2800 अंकों में छापे जा सकते हैं। इस मुफ्त विश्वकोष को कोई भी संपादित कर सकता है। वेब एनालिसिस फर्म अलेक्सा इंटरनेट के अनुसार विकीपीडिया इंटरनेट पर 13 वीं सबसे लोकप्रिय साइट है। विकीपीडिया पर जानकारियां डालने वाले 80% लोग पुरुष हैं। इनकी संख्या उत्तर अमेरिका और यूरोप में ज्यादा है। एनसाइक्लोपीडिया अमेरिका, यूरोप, रूस और जापान में अधिक लोकप्रिय है। भारत और अफ्रीका में इसे ज्यादा नहीं पढ़ा जाता है। 15 जनवरी 2021 को विकीपीडिया का 20वां साल पूरा हुआ है। विकिपीडिया के कोई शेयरहोल्डर नहीं हैं और न ही इसने अरबों रुपए कमाए हैं और वह विज्ञापनों का कारोबार भी नहीं करती है। इसकी आय दान और यूजरों द्वारा दिए गए पैसे से होती है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Wikipedia Ke Sansthapak Kaun Hai