वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 में भारत की रैंक कौन सी है?
(A) 139वां स्थान
(B) 72वां स्थान
(C) 136वां स्थान
(D) 94वां स्थान
Explanation : वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 में भारत की रैंक 136वीं है। संयुक्त राष्ट्र ने 18 मार्च 2022 को World Happiness Report 2022 (विश्व प्रसन्नता सूची 2022) जारी की थी। इसमें भारत को 146 देशों में 136वां स्थान दिया गया जबकि वर्ष 2021 में भारत 139वें पायदान पर था। वही फिनलैंड लगातार 5वें साल शीर्ष पर बना हुआ है। इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, लक्समबर्ग, नॉर्वे, इज़राइल को शीर्ष स्थान दिया है। World Happiness Report 2022 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की तरफ से जारी किया गया है। इसमें कोविड-19 और विश्व की अन्य घटनाओं से लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया है। साल 2022 रिपोर्ट में यूरोपीय देश फिनलैंड को खुश रहने के मामले में सभी देशों से आगे बताया गया है।
भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान 121वें पायदान पर है जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमश: 94वें एवं 72वें स्थान पर हैं। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक अप्रसन्न हैं। उनको लिस्ट में अंतिम पायदान पर जगह मिली है। इसके बाद जिम्बाब्वे (144वें), रवांडा (143वें), बोत्सवाना(142) और लेसोथो का (141वां) स्थान है. इस सूची में अमेरिका को 16वां स्थान मिला है।
....अगला सवाल पढ़े
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams