विश्व वेटलैंड्स दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 2 दिसम्बर
(B) 2 फरवरी
(C) 2 मार्च
(D) 22 फरवरी

Answer : 2 फरवरी

Explanation : विश्व वेटलैंड्स दिवस 2 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत ईरान से हुई, जहां सबसे पहले 1971 में 2 फरवरी को वेटलैंड्स बचाने के लिये रामसर में पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन को रामसर सम्मेलन कहा जाता है। सम्मेलन में हुए अंतरराष्ट्रीय समझौते के अनुसार विश्व भर के वेटलैंड्स की सुरक्षा करना था। पहला कन्वेंशन वर्ष 1971 में हुआ था, लेकिन 2 फरवरी को विश्व आर्द्र भूमि दिवस के रूप में पालन करने का सिलसिला वर्ष 1997 में शुरू किया गया था।

आपको बता दे कि वेटलैंड्स में जैविक विविधता और व्यापक खाद्य श्रृंखला उन्हें 'जैविक सुपरमार्केट' बनाते हैं। वेटलैंड्स जैविक, रासायनिक और आनुवंशिक सामग्री की महत्‍ता के स्रोत, सिंक और परिवर्तक के रूप में बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, वेटलैंड्स मानवता की सांस्कृतिक विरासत के रूप में महत्‍वपूर्ण योगदान देते हैं और इनका हमारी आस्‍था और प्रथाओं के साथ भी गहरा संबंध हैं। ये वास्तव में हमारी प्राकृतिक संपदा और "तरल संपत्ति" का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : World Wetlands Day Kab Manaya Jata Hai