यमुना के पति का नाम क्या है?

What is the name of Yamuna Devi husband?

(A) भगवान शिव
(B) यमराज
(C) ब्रह्माजी
(D) श्रीकृष्ण

Answer : श्रीकृष्ण (Shri Krishna)

यमुना के पति का नाम श्रीकृष्ण (Shri Krishna) है। वह भगवान श्रीकृष्ण की चौथी पटरानी है जिन्हें कृष्ण भक्त कालिंदी के नाम से भी पुकारते है। यमुना प्रत्यक्ष रूप से भगवान कृष्ण से संबंधित है। जन्म से लेकर किशोरावस्था तक भगवान श्रीकृष्ण ने अधिकतर लीलायें यमुना किनारे ही रची थी। यमुना को यमराज की बहन माना गया है। दोनों का स्वरूप काला बताया जाता है जबकि दोनों ही परम तेजस्वी सूर्य की संतान है। कहते हैं कि सूर्य की एक पत्नी छाया थी। छाया दिखने में श्यामल थी। इसी वजह से उनकी संतान यमराज और यमुना भी श्याम वर्ण पैदा हुए। यमराज ने यमुना को वरदान दिया था कि यमुना में स्नान करने वाला व्यक्ति को यमलोक नहीं जाना पड़ेगा।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Yamuna Ke Pati Ka Naam Kya Hai